प्रथम बार प्राधिकरण आपके लिए ऑनलाइन : अब तक बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के कार्यों की ऑनलाइन प्रस्तुति नहीं हो सकी थी . इसलिए हमने, खेल-प्रेमियों और बिहार-प्रेमियों के लिए यह ब्लॉग प्रस्तुत किया है जिसमें पूर्व में कराए गए सारे खेल कार्यक्रमों के चित्र और विवरण पोस्ट किए जा रहे हैं. आपको कैसा लगा -- अपने विचार ज़रूर लिखें ! Arvind Pandey , बिहार राज्य खेल प्राधिकरण . ईमेल : dgsportsbihar@gmail.com : dgsportsbiharoffice@gmail.com : directorsports@gmail.com : दूरभाष : 0612 2665510 0612 2665513
पृष्ठ
राष्ट्रीय महिला खेल प्रतियोगिता 2016
सोमवार, 20 अप्रैल 2015
शुक्रवार, 17 अप्रैल 2015
२९ अगस्त २००४ को श्री कृषण मेमोरियल हॉल, पटना में आयोजित खेल सम्मान समाहरो के आयोजन हतु उद्घतानकर्ता श्री अशोक कुमार सिंह, माननीय मंत्री, कला, संसकृति युवा एवं पर्यटन विभाग, मुख्य अतिथि ;- श्री राम चन्द्र पूर्वे, माननीय मंत्री, मानव संसाधन विभाग, विशिस्ट अतिथि ;- श्री राम कृपाल यादव,माननीय मंत्री, उर्जा एवं जनसम्पर्क विभाग, आयोजक ;- कला, संसकृति एवं युवा विभाग, बिहार, पटना के साथ-साथ पुरस्कार प्राप्त करते बिहार टीम के विजेता खिलाडियों की झलक ;-
गुरुवार, 26 मार्च 2015
लक्ष्य है एवरेस्ट : Mission Everest
लक्ष्य है एवरेस्ट
Mission Everest
आपने देखा होगा उत्तुंग ताड़ वृक्ष पर तीव्र गति से निर्भय होकर चढते हुए, वहां कुछ देर रूककर रात्रि-पर्यंत रिस रिस कर पूर्व-दिवस पर लगाए गए मृत्तिका-पात्र में एकत्र हुई ताड़ी को अपने साथ ले जाए गए पात्र में लेकर फिर उतरते हुए पासी बंधुओं को.
पासी बन्धु, बिहार के की अनुसूचित जातियों में परिगणित हैं और वे ताड़ के उत्तुंग वृक्षों के मद को चूर्ण करते हुए उससे शिखर से निःसृत होने वाली ताड़ी को उतार कर बेचते हैं .
यही ताड़ी उनकी जिजीविषा को पुष्ट करते हुए उनकी जीविका का आधार है.
मैंने प्राधिकरण का प्रभार ग्रहण करने के बाद जिला के खेल अधिकारियों को कहा है कि वे ऐसे पासी बंधुओं की सूची तैयार करें तथा उनमें से योग्यतम का चयन कर उन्हें एवेरेस्ट विजय के लिए तैयार करने का प्रस्ताव दे.
हमारा लक्ष्य है कि 2 वर्षों के अभ्यंतर बिहार के किसी पासी ताड़ के पेड़ की के शिखर के स्थान पर एवरेस्ट के शिखर पर ले जाएँ .
जो एवेरेस्ट विजय कर सकता है वह ताड़ के वृक्षों से ताड़ी उतार कर
किसी तरह अपनी जीविका चला पाए - हमें ऐसी स्थिति बदलनी होगी.
------- अरविंद पाण्डेय
सदस्यता लें
संदेश (Atom)






























